(full-width)

स्वास्थ्य रक्षा के 15 नियम : स्वास्थ्य अच्छा रखने के उपाय Swasthya Raksha Ke Upay

नमस्कार दोस्तों! यहां पर कुछ प्राकृतिक नियम स्वास्थ्य रक्षा और सामान्य ज्ञान के लिए दिये जा रहे हैं , जो हर व्यक्ति के लिए लाभदायक हैं। 


1. प्रातःकाल उठकर कुल्ला करके एक गिलास ताजा जल पीयें , सूर्योदय से पहले उठें। इससे चित्त अति प्रसन्न रहता है। 

2. रात को किसी तांबे के बर्तन में पानी रख दें। प्रातःकाल शौच जाने से पूर्व नित्य उस पानी को पीते रहने से पाखाना खुलकर आता है , कब्ज नहीं रहती। 

3. शौच करते समय दांतों को खूब दबाकर बैठने से दांत जीवन भर नहीं हिलते और न ही कभी लकवा रोग की शिकायत होती है। 

4. हाथ मुंह धोते समय मुंह में एक बूंद पानी भरकर आंखों पर पानी के छींटें मारें , इससे आंखों की रोशनी बढ़ जाती है। 

5. भोजन से पहले हाथ मुंह धोयें , पैरों को धोने से जठराग्नि का मुंह खुल जाता है तथा भोजन से पूर्व एक गिलास पानी पीयें। 

6. भोजन करते समय पानी न पीयें। अगर विशेष आवश्यकता हो तो एक घुंट ले सकते हैं। भोजन के एक घंटे बाद ही पानी पीयें , इससे भोजन पेट में आसानी से पच जाता है। 

7. भोजन के बाद कुछ देर घूमना अत्यंत लाभदायक है। भोजन के बाद बायां स्वर बंद करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। रात्रि में सोने से पहने पानी पीना भी हितकारी है। 

8. सप्ताह में कम से कम एक बार सरसों के तेल की मालिश अवश्य करें। चिन्ता करने से जितनी स्वास्थ्य की हानि होती है उतनी किसी भी रोग से नहीं होती। 

9. खाना खाने के बाद उठकर पेशाब कर लेने से धातुक्षीणता की बीमारी नहीं होती। स्वप्न दोष का खतरा भी नहीं होता।

10. रात को भोजन के तीन घंटे बाद स्त्री - पुरुष का संग होना चाहिए। इससे जल्दी संभोग करने से पेट की अनेक बीमारियां हो जाती हैं। 

11. स्त्री को पुरुष के संग के फौरन बाद कभी भी बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहिए , इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। 

12. मधुमेह के रोगी जिनके पेशाब में चीनी आती है। अगर सुबह शाम नित्य दौड़ लगायें तो बिना औषधि के पेशाब में शक्कर आना रुक जाता है। 

13. अगर किसी व्यक्ति ने शराब ज्यादा पी ली हो तो एक कागजी नींबू का रस पिलाने से नशा कम हो जाता है । नींबू के रस से कॉफी व अफीम के विष का प्रभाव भी खत्म हो जाता है। 

14. अगर किसी व्यक्ति ने भांग ज्यादा पी ली हो तो आधी छटांक अरहर की दाल उबालकर पिलाने से भांग का नशा कम हो जाता है। 

15. अगर आपने ज्यादा आम खा लियें हों तो ऊपर से दो चार जामुन खा लेने से कोई नुकसान नहीं होगा । अगर ज्यादा जामुन खा लें तो ऊपर से एक दो आम खा लेने से नुकसान नहीं होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad